Uncategorized

विधायक देवेन्द्र यादव की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेसियों का फूटा गुस्सा …

img 20240824 wa00645454943933474520532 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव और कार्यकर्ताओं की कुछ दिन पहले गिरफ्तारी के विरोध में 24 अगस्त, शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर-चांपा द्वारा कचहरी चौक में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन दिया गया।इस दौरान कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि बालोदा बाजार में आगजनी की घटना को लेकर प्रदेश सरकार ने जो कांग्रेस विधायक और कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की है वह गैरकानूनी है।जिसमें कांग्रेस पार्टी के पूर्व मंत्री शिव डहरिया सहित अकलतरा,पामगढ़,जांजगीर चांपा विधायक मौजूद रहे साथ ही भारी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन में शामिल हुए

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2025 10 01 at 13.56.11 Console Corptech

अपनी गलती छिपा रही है भाजपा- कांग्रेस कार्यकर्ता
भाजपा सरकार बलौदा बाजार आगजनी मामले में अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए जानबूझकर बिना किसी सबूत के कांग्रेस विधायक और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है।सरकार ऐसा कर पार्टी को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। जबकि, पूरी घटना प्रदेश सरकार के असंवेदनशील रवैया अपनाने और इंटेलीजेंस फेलियर के कारण हुई है।

WhatsApp Image 2025 10 01 at 21.40.40 Console Corptech
2024 08 24 15 00 02 690281295478868528205509382 Console Corptech

विधायक और कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में पार्टी पहले दिन से अपनी नाराजगी जाहिर कर रही है।कांग्रेस पूरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन कर रही है। पार्टी के नेताओं का कहना है कि आने वाले दिनों में कांग्रेस इस आंदोलन को और उग्र करेगी और हो सके तो जेल भरो आंदोलन भी करेगी।

Related Articles