Uncategorized

मिशन शक्ति अंर्तगत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सप्ताह का हुआ आयोजन …

img 20240905 wa0055281294867863711303551423 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशन में एकीकृत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम अंतर्गत महिलाओं एवं सुरक्षा बचाव हेतु अम्ब्रेला योजना मिशन शक्ति संचालित किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य महिलाओं के शोषण और भेदभाव को खत्म करना एवं महिलाओं के सशक्तिकरण करना है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती अनिता अग्रवाल ने बताया कि उक्त परिप्रेक्ष्य में मिशन शक्ति 100 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान अंतर्गत आज ग्राम धाराशिव के ग्राम पंचायत भवन में विधिक सेवा प्राधिकरण एवं महिला एवं बाल विकास के संयुक्त तत्वाधान में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें श्रीमती अनुपमा सिंह कंवर, संरक्षण अधिकारी नवा बिहान, जिला जांजगीर-चांपा के द्वारा स्व-सहायता समूह एवं ग्रामीण महिलाओं को घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, 2005, छ.ग. टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम, 2005, महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम, 2013 दहेज प्रतिषेध अधिनियम, 1961 तथा अन्य कानूनी एवं विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयीउक्त कार्यक्रम में सुश्री मंजू देवांगन पैरालीगल वालेन्टियर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर, जिला जांजगीर-चांपा के द्वारा नालसा के दस योजनाओं, हमर अंगना, मोटर अधिनियम, यौन शोषण पीड़ितों विधिक सेवा, करूणा, आसरा, उम्मीद अभियान व अन्य कानूनी जानकारी से स्व-सहायता समूह एवं ग्रामीण महिलाओं को अवगत कराया गया। उक्त कार्यक्रम में स्व-सहायता समूह की महिलाऐं तथा ग्रामीण महिलाऐं वृहद रूप से उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 14 at 14.01.54 Console Corptech

Related Articles