Uncategorized

विद्यार्थियों ने जाना पुलिस का जिम्मेदार चेहरा, सरस्वती शिशु मंदिर के छात्रों का थाना भ्रमण …

img 20250626 wa00412388930565673409877 Console Corptech

चांपा। सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय के कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं ने आज थाना चांपा का शैक्षिक भ्रमण किया। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली, कर्तव्यों और सामाजिक उत्तरदायित्व की व्यवहारिक जानकारी देना था। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों में उत्साह और जिज्ञासा का माहौल देखने को मिला

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2025 10 01 at 13.56.11 Console Corptech
img 20250626 wa00441155230670453594621 Console Corptech

थाना प्रभारी जय प्रकाश गुप्ता एवं उनकी टीम ने छात्रों का आत्मीय स्वागत किया और सरल भाषा में पुलिस की भूमिका, एफआईआर की प्रक्रिया, सायबर अपराध, तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर बच्चों को दिवस अधिकारी, रात्रि अधिकारी, लॉकअप कक्ष, कंप्यूटर कक्ष, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली जैसी व्यवस्थाएं भी दिखाई गईं।

WhatsApp Image 2025 10 01 at 21.40.40 Console Corptech
img 20250626 wa00457921380914785969269 Console Corptech

विद्यार्थियों को बताया गया कि पुलिस सिर्फ अपराधियों को पकड़ने का काम नहीं करती, बल्कि जनसुरक्षा, महिला-बाल संरक्षण, साइबर अपराध रोकथाम और यातायात नियंत्रण जैसे कई अहम जिम्मेदारियां भी निभाती है। साइबर फ्रॉड, सोशल मीडिया सुरक्षा, और महिलाओं व बच्चों से जुड़े कानून विषयों पर विशेष जानकारी दी गई।

img 20250626 wa00463074059058817957302 Console Corptech

विद्यालय के शिक्षकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों में कानून के प्रति सम्मान, आत्मविश्वास और सामाजिक जागरूकता बढ़ती है। यह अनुभव न केवल शैक्षणिक दृष्टिकोण से उपयोगी रहा, बल्कि बच्चों के मन में पुलिस विभाग के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण भी विकसित हुआ।

थाना भ्रमण एक ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक और व्यवहारिक शिक्षा का माध्यम बनकर सामने आया, जो निश्चित रूप से विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में आगे बढ़ने में सहायक सिद्ध होगा।

Related Articles