Uncategorized

हरीश पांडे बने चांपा नगर पालिका में नेता प्रतिपक्ष, कांग्रेस ने जताया भरोसा …

चांपा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज एवं नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत की अनुशंसा एवं आदेशानुसार चांपा नगर पालिका में कांग्रेस पार्षद हरीश पांडे को नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया गया है। कांग्रेस संगठन ने हरीश पांडे पर विश्वास जताते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है

गौरतलब है कि चांपा नगर पालिका में पूर्व के दो कार्यकालों तक कांग्रेस की सरकार रही है। वहीं भाजपा के नेतृत्व में पिछले कार्यकालों के दौरान नेता प्रतिपक्ष की भूमिका पर लगातार सवाल उठते रहे हैं। नगर की जनता का आरोप रहा है कि भाजपा के नेताप्रतिपक्षों की उपस्थिति पूरी तरह शून्य रही और उन्होंने कभी भी नगर हित से जुड़े मुद्दों पर आवाज़ नहीं उठाई।

कांग्रेस का दावा है कि पूर्व भाजपा नेताप्रतिपक्षों ने केवल ‘सेटिंग’ और ‘कमीशन’ की राजनीति की और नगर की बुनियादी समस्याओं, भ्रष्टाचार तथा जनता की परेशानियों पर न तो सवाल उठाए और न ही कोई विरोध दर्ज कराया। इस पृष्ठभूमि में कांग्रेस ने हरीश पांडे को एक सक्रिय, सजग और संघर्षशील नेता के रूप में आगे लाकर नगर की जनता के विश्वास को मजबूत करने की पहल की है।अब देखना होगा कि हरीश पांडे नगर हित में किस प्रकार की पहल करते हैं और नगर पालिका में कांग्रेस की आवाज को कितनी मजबूती से उठाते हैं।

Related Articles