Uncategorized

करोड़ों रुपए का धोखाधड़ी कर आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार …

img 20240930 wa00494256485405114673503 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। जिले में धोखाधड़ी के मामले में अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।इसी क्रम में  करोडों रुपये का धोखाधड़ी कर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले जांजगीर के 2 युवकों को जांजगीर पुलिस ने पकड़ा है और जेल दाखिल कर दिया है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2025 10 01 at 13.56.11 Console Corptech

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  प्रार्थी सतेंद्र पटनवार निवासी कोरिया हाल मुकाम द्वारिका सेक्टर 18 दिल्ली ने रिर्पोट दर्ज कराया था की आरोपी अनुराग राठौर, अंशुल गुहा एवं तीन अन्य लोगों को प्रार्थी का भांजा अमन कौशिक ने कुल 1,60,00,000/- (एक करोड़ साठ लाख रुपया) उधारी दिया था जिसे वापस मांग करने पर आरोपियों के द्वारा वापस न कर धोखाधडी कर दिया तथा अमन कौशिक को आत्महत्या करने के लिए उत्प्रेरित करने लगे। जिसपर अमन कौशिक के द्वारा आरोपियों के धोखाधडी और प्रताड़ना से तंग आकर   10 सितम्बर को आत्महत्या करने के लिए जहर सेवन कर लिया था। जिसे उपचार के लिए अपोलो अस्पताल बिलासपुर में भर्ती किए थे की रिपोर्ट पर मूल अपराध थाना जांजगीर में अपराध कायम कर विवेचन में लिया गया।

WhatsApp Image 2025 10 01 at 21.40.40 Console Corptech
  • आरोपी – 1 अनुराग राठौर पिता पुरषोत्तम राठौर  निवासी खोखरा हाल मुकाम पुराना सिंचाई कलोनी राजेन्द्र टेंट हाऊस के बगल जांजगीर। 2अंशुल गुहा पिता सुब्रत गुहा निवासी पुराना सिंचाई कलोनी के पीछे डिवाइन पब्लिक स्कूल के पास जांजगीर थाना जांजगीर

विवेचना दौरान अमन कौशिक की मृत्यु हो जानें पर प्रकरण में धारा 108, 111(2),(क) जोड़ी गई। प्रकरण के आरोपी लोग घटना दिनांक से फरार थे जिसमे से आरोपी अनुराग राठौर और अंशुल गुहा को मुखबिर सूचना से पकड़ा जिसको घटना के संबंध में पूछताछ करने पर मृतक से रकम लेकर धोखाधड़ी करना एवं उसको आत्महत्या के लिऐ उत्प्रेरित करना अपना जुर्म स्वीकार करने पर आरोपियों के विरूद्ध  धारा 420,34 भा द वि 108,111(2) (क) बीएनएस के तहत कार्यवाही कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया हैं।

उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर, सहायक उप निरीक्षक राम प्रसाद बघेल व थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles