Uncategorized

चांपा में लूटकांड के सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, साइबर टीम एवं चांपा पुलिस की त्वरित कार्रवाई – सूत्र…

img 20251116 wa00056103360508424086549 Console Corptech

चांपा। बस स्टैंड देशी शराब दुकान के पास महिला से मारपीट कर सोने के आभूषण लूटने की वारदात के बाद चांपा पुलिस व साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। प्राप्त सूत्रों के अनुसार घटना में शामिल सभी आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है और सभी से गहन पूछताछ की जा रही है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

बता दें कि कुछ देर पहले 53 वर्षीय परमेश्वरी देवांगन के घर में अज्ञात चार युवक घुसकर मारपीट करते हुए सोने के आभूषण लूटकर फरार हो गए थे। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची थी और संदिग्धों की तलाश में जुट गई थी।सभी आरोपी चांपा नगर के ही बताए जा रहे है।

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console Corptechrajan Console Corptech

सूत्रों का कहना है कि साइबर टीम और चांपा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सभी आरोपियों को दबोच लिया गया है। फिलहाल आरोपियों से घटना से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर कड़ी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का मानना है कि बहुत जल्द इस मामले का विस्तृत खुलासा कर दिया जाएगा।

Related Articles