छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

नाबालिक छात्रा को लिफ्ट देने के बहाने पहले बाइक में बैठाया, फिर लुट ली आबरू, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार…

बलौदा। नाबालिग लड़की को लिफ्ट देकर रास्ते में उसकी आबरू तार-तार करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। पूरा मामला बलौदा थाना क्षेत्र का है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

पुलिस के अनुसार कक्षा सातवीं में पढ़ने वाली नाबालिक छात्रा शाम के समय  अपनी मामी के घर जा रही थी। तथी रास्ते में ठडगाबहरा के किशन बंजारे ने उसे मामी के घर छोड़ने की बात कहते हुए पहले जबरन अपनी बाइक में लिफ्ट दिया। किशन बंजारे लड़की को हरदीबाजार रोड में ले गया और सुनसान खेत में ले जाकर उसकी आबरू लूट ली। इतना ही नहीं, घटना की जानकारी किसी को देने पर लड़की को जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए बलौदा पुलिस एवं  सायबर सेल की संयुक्त टीम गठित की गई। सूचना के आधार पर टीम ने आरोपी किशन बंजारे को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी का नाम बलौदा थाने की गुण्डा बदमाश सूची में दर्ज है। आरोपी बारदात को अंजाम देने के बाद अपने मोबाईल व बाइक को घर में छोड़कर भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने उसे भागने से पहले ही पकड़ लिया।

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console Corptechrajan Console Corptech

Related Articles