Uncategorized

थाना चौक से सुभाष चौक तक डामरीकरण के लिए दो साल पहले हुआ था टेंडर, पर शुरू नहीं हुआ काम …

img 20241114 wa00513296413735146439725 Console Corptech

चांपा। प्रदेश में सरकार बदलते ही चांपा के विकास कार्यों पर ग्रहण लग गया है। आलम यह है कांग्रेस के शासनकाल में यहां स्वीकृत और टेंडर हो चुके कई कार्य अब तक धरातल पर नहीं आए हैं। यहां तक करीब 100 मीटर लंबे डामरीकरण का कार्य 2 साल पहले स्वीकृति के बाद टेंडर भी हो गया था लेकिन वह भी अब तक शुरू नहीं हुआ है। फिर भी ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड करने नगरपालिका सीएमओ और इंजीनियर रूचि नहीं ले रहे हैं।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2025 10 01 at 13.56.11 Console Corptech

जानकारी के मुताबिक, चांपा के थाना चौक से सुभाष चौक तक डामरीकरण कराने नगर पालिका ने 2 साल पहले टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली थी। इस कार्य की जिम्मेदारी एक ठेकेदार को दी गई है लेकिन 2 साल बाद भी यह काम शुरू नहीं हो सका है। इसी तरह चंपा में कई कार्य स्वीकृत और टेंडर होकर पड़े हैं, लेकिन उसे आगे बढ़ाने नगर पालिका के इंजीनियर और सीएमओ कोई रुचि नहीं ले रहे हैं। नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष राजेश अग्रवाल का आरोप है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बदलते ही चांपा के विकास पर ग्रहण लग गया है। कांग्रेस के कार्यकाल में यहां टेंडर और स्वीकृत हुए कई सारे कार्य अब तक अधर में है। उनका आरोप है कि बीजेपी के कार्यकाल में चांपा नगरपालिका के सीएमओ और इंजीनियर निश्चित ही उनके दबाव में है। जिसके चलते कांग्रेस के शासनकाल में टेंडर और स्वीकृत हुए कार्यों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे जहां शहर का विकास प्रभावित हो रहा है, तो वही शहर की जनता भी नगर पालिका के इस कार्य प्रणाली से आक्रोशित है। उन्होंने कहा कि ऐसे विभिन्न कार्यों की जानकारी के लिए नगर पालिका के आधा दर्जन से अधिक पार्षदों ने सीएमओ से जानकारी चाही थी। उन्हें दो दिन में जानकारी उपलब्ध कराने का हवाला दिया गया था, लेकिन 1 महीने बाद भी जानकारी नहीं मिल सकी है। इससे जाहिर है नगर पालिका के सीएमओ और इंजीनियर सरकार के दबाव में है और कांग्रेस कार्यकाल में हुए कार्यों को जानबूझ कर धरातल पर नहीं ला रहे हैं।

WhatsApp Image 2025 10 01 at 21.40.40 Console Corptech
img 20241121 1443511685183120211013970 Console Corptech

आरोप पूरी तरह निराधार है। 5 साल के कार्यों की जानकारी मांगी गई थी। जानकारी बनाने के लिए आदेश कर दिया हूँ। जल्द ही जानकारी दे दी जाएगी। किसी का कोई दबाव नही है। मैं नगर में साफ-सफाई और विकास का कार्य लगातार करवा रहा हूँ भोला सिंह ठाकुर,नपा सीएमओ चांपा।

डामरीकरण का कार्य लगभग 10 से 12 लाख का है।वह कार्य शायद निरस्त हो गया था। नए सरकार के गठन के बाद जितने भी कार्य प्रारंभ नही किया गया था उन सभी कार्यों को निरस्त कर दिया गया – लव अग्रवाल, उप अभियंता, नपा चांपा

Related Articles