Uncategorized

कलेक्टर-एसपी ने गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों का लिया जायजा …

img 20260122 wa00427918952703070274598 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर शासकीय हाई स्कूल मैदान जांजगीर में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय समारोह की तैयारियों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने इस दौरान अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य मंच की सजावट, ध्वजारोहण, हर्षफायर, परेड रिहर्सल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, बैठक व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था, विद्युत, पेयजल, साउंड सिस्टम, सांस्कृतिक कार्यक्रम, झांकी सहित अन्य आवश्यक तैयारियों के संबंध में निर्देशित किया।

Related Articles