Uncategorized

हरियाली पर चल रही जमकर कुल्हाड़ी, विद्युत विभाग की कटाई से उठे सवाल…

जांजगीर-चांपा। जिले में इन दिनों हरियाली पर जमकर कुल्हाड़ी चल रही है। दरअसल, इन दिनों विद्युत वितरण कंपनी के कर्मचारियों द्वारा बारिश पूर्व मेंटनेंस का कार्य किया जा रहा है। जिसमें 11 केवी तारों के नीचे आने वाले पेड़ों की बेरहमी से कटाई की जा रही है।

ऐसे में हरियाली पर विद्युत वितरण कंपनी के कर्मचारी भारी पड़ते दिखाई दे रहे हैं। एक ओर सरकार पौधरोपरण को बढ़ावा देने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है ताकि पर्यावरण साफ सुथरी रहे, वहीं दूसरी ओर विद्युत तारों के नीचे वाले इलाके में जमकर कुल्हाड़ी चलाई जा रही है। शहर के चारों दिशाओं में इन दिनों विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा मेंटनेंस का कार्य किया जा रहा है। जिसमें मेंटनेंस तो कम, लेकिन पेड़ों की कटाई अधिक हो रही है। हालांकि बारिश के दिनों में ऐसे पेड़ ही विद्युत तार के नीचे गिरकर विद्युत सिस्टम को प्रभावित करते हैं लेकिन इतनी भी अधिक पेड़ों की कटाई लोगों के समझ से परे है। हालांकि गरीब तबके के लोगों के लिए ऐसे कटे पेड़ वरदान साबित हो रहा है। क्योंकि कटे हुए पेड़ों को लोग इंधन के लिए ले जा रहे हैं।

Related Articles