Uncategorized

कांग्रेस ने नगर पालिका अध्यक्ष के लिए राजेश अग्रवाल को बनाया उम्मीदवार …

img 20250127 1031261277241969970289894 Console Corptech

चांपा। नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस की ओर से अध्यक्ष पद के लिए पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेश अग्रवाल को प्रत्याशी बमय है। राजेश अग्रवाल ने अपने पिछले कार्यकाल में जो विकास कार्य किए, उनकी आज भी नगर की जनता खुलकर प्रशंसा कर रही है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

राजेश अग्रवाल के पांच साल के कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं पूरी की गईं, जिनमें रामबांधा तालाब का गहरीकरण और सौंदर्यीकरण, हनुमान धारा में श्यान सदन एवं भवन निर्माण शामिल हैं। इसके अलावा, उन्होंने हसदेव लोक महोत्सव जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर चांपा की जनता का दिल जीता, उनके द्वारा किए गए विकास कार्य और जनता के प्रति उनकी मित्रवत छवि उन्हें आगामी चुनाव में फिर से विजयी बनाएगी।

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console Corptechrajan Console Corptech

चांपा की जनता भी उनके पिछले कार्यों को देखते हुए उन्हें दोबारा मौका देने के लिए उत्साहित नजर आ रही है। राजेश अग्रवाल की उम्मीदवारी को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ता भी काफी सक्रिय हैं और नगर पालिका चुनाव में उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए रणनीतियां बना रहे हैं।राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि राजेश अग्रवाल की लोकप्रियता और उनकी विकासपरक सोच उन्हें इस चुनाव में मजबूत दावेदार बनाती है।

Related Articles