Uncategorized

चांपा के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जय थवाईत ने 5 नंबर वार्ड से पार्षद पद के लिए किया नामांकन …

चांपा। नगर पालिका चुनाव को लेकर सरगर्मियां बढ़ती जा रही हैं। आज पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जय थवाईत ने 5 नंबर वार्ड से पार्षद पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान उनके समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या मौजूद रही।

जय थवाईत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनके कार्यकाल में नगर में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य हुए हैं, जिन्हें जनता ने सराहा है। उन्होंने दावा किया कि उनके नेतृत्व में सड़क, सफाई, जल आपूर्ति और अन्य बुनियादी सुविधाओं में सुधार हुआ है। उनका मानना है कि जनता उनके कार्यों को ध्यान में रखते हुए उन्हें दोबारा मौका देगी।जय थवाईत ने यह भी कहा कि उनका उद्देश्य वार्ड और नगर को और अधिक विकसित करना है। उन्होंने विश्वास जताया कि चांपा में इस बार फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी और नगर को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाया जाएगा।

चुनाव के इस माहौल में जय थवाईत की दावेदारी ने 5 नंबर वार्ड में मुकाबले को और रोचक बना दिया है। अब देखना होगा कि जनता उनके विकास कार्यों पर अपनी मुहर लगाती है या नहीं।

Related Articles