छत्तीसगढ़सक्ती

नाबालिग लड़की को प्रेम जाल में फंसा कर लूट ली आबरू, पुलिस ने आरोपी को पंजाब से किया गिरफ्तार…

जांजगीर चांपा। नाबालिक लड़की को पहले अपने प्रेम जाल में फंसाया, फिर उसे भगाकर पंजाब ले गया। जहां किराए के मकान में रखकर नाबालिक लड़की का दुष्कर्म करता रहा। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

अडभार पुलिस के अनुसार प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसकी नाबालिक लड़की को दिनांक 24.11.2022 को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलकार अपहरण कर ले गया है। मामले की रिपोर्ट पर चौकी अडभार थाना मालखरौदा में धारा 363 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। दौरान विवेचना अपहृता का लुधियाना (पंजाब) में होने की सूचना मिली। अडभार पुलिस की टीम लुधियाना (पंजाब) पहुंची। जहां आरोपी विजय कुमार राजपूत पिता देवन राजपूत उम्र 24 वर्ष सा बनबनकी थाना बनमनकी जिला पुर्निया बिहार हाल. मु. ललतोकला थाना लुधियाना पंजाब हाल मु. सतजोत नगर चौकी बसंत एवेन्यू थाना सदर जिला लुधियाना (पंजाब) के द्वारा अपहृता को दुर्गा मंदिर दिल्ली में शादी कर सतजोत नगर चौकी बसंत एवेन्यू सदर जिला लुधियाना पंजाब में किराये के मकान में पत्नी बनाकर रखा था। वहां पर वह नाबालिक अपहृता के साथ कई बार शारीरिक संबंध स्थापित कर बलात्कार किया है। आरोपी विजय कुमार राजपूत के कब्जे से अपहृता को दस्तयाब किया गया एवं आरोपी के विरूद्ध धारा 360, 376 भादवि 04 06 पास्को एक्ट जोड़ी गई। मामले के आरोपी के विरूद्ध धारा सदर का अपराध घटित करना पर्याप्त सबुत पाये जाने से विधिवत गिरफतार ज्यूडिशियल रिमाण्ड भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक योगेश पटेल, सउनि श्याम लाल पैकरा, प्रधान आर पुष्पेंद्र कंवर, आर अशोक साहू, उमेश साहू, जोगेश राठौर, राम कुमार यादव, रूपेश कंवर, उमेश सिदार, महेश मधुकर, म.आर दुलेश्वरी कवर एवं सायबर सेल के आर खगेश्वर राठौर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console Corptechrajan Console Corptech

Related Articles