Uncategorized

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एलिगेंट वेलफेयर सोसाइटी ने किया महिलाओं का सम्मान …

img 20250308 wa00508544675716921158073 Console Corptech

चांपा। एलिगेंट वेलफेयर सोसाइटी द्वारा एलिगेंट स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console Corptechmahendra Console Corptech

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता नागेंद्र गुप्ता ने महिलाओं के अधिकारों पर प्रकाश डालते हुए कहा, “जो अधिकार महिलाओं को धर्म नहीं देता, वह उन्हें संविधान देता है।” उन्होंने बताया कि महिलाएं मंदिर की पुजारी, चर्च की पादरी, मस्जिद की मौलाना या गुरुद्वारे की ज्ञानी नहीं बन सकतीं, लेकिन वे देश की राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, कलेक्टर, विधायक, सांसद, जज, पुलिस अधिकारी, डॉक्टर, पायलट आदि बन सकती हैं। उन्होंने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और समाज में अपनी सशक्त भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

rajangupta Console Corptech

इस अवसर पर प्रकाश अग्रवाल, अंशुल श्रीवास्तव, विवेक शर्मा, अनिल सोनी और ध्रुव मेहर ने भी महिलाओं को महिला दिवस की बधाई देते हुए उनके योगदान की सराहना की।

कार्यक्रम का संचालन विश्वजीत राय रथ (पब्लिक स्कूल के प्राचार्य) ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन विकी मनवानी (सोसाइटी के अध्यक्ष) द्वारा किया गया।महिला सम्मान समारोह में श्रीमती रजनी तिवारी, सुमन सोनी, मनीषा पटेल, सुनीता बरेट, अंतरा कर्ष, ज्योति शर्मा, अमृता पांडे, नेहा शर्मा, शिक्षा दुबे, ज्योति सोनी, संतोषी सोनी, चंचल यादव सहित कई महिलाएं उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम में ऋषि सूर्यवंशी, शिवम सोनी और नारायण सोनी भी विशेष रूप से शामिल हुए। इस आयोजन ने महिलाओं की उपलब्धियों को पहचान दिलाने और उनके सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने का कार्य किया।

Related Articles