Uncategorized

विकास शर्मा ने क्षेत्रवासियों को होली की शुभकामनाएँ दीं …

20250312 1542343094729404421929987 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यसमिति सदस्य विकास शर्मा ने प्रदेशवासियों को रंगों और उल्लास के महापर्व होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं,इस पावन अवसर पर सभी नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि, आनंद और परस्पर प्रेम की कामना की है।

विकास शर्मा ने कहा कि होली केवल रंगों का उत्सव नहीं है, बल्कि यह हमारे जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करने वाला पर्व है। उन्होंने कहा कि यह त्यौहार हमें सिखाता है कि जीवन में प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के रंग सबसे अनमोल हैं।

श्री शर्मा ने अपने संदेश में कहा कि होली का त्यौहार सदियों से भारतीय संस्कृति का एक अभिन्न अंग रहा है। इस पर्व के माध्यम से भेदभाव मिट जाते हैं और लोग आपसी स्नेह, उल्लास और उमंग के रंगों में एक-दूसरे के साथ घुल-मिल जाते हैं। उन्होंने कहा कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय, प्रेम की जीत और समाज में सौहार्द को मजबूत करने का संदेश देता है।उन्होंने कहा कि सभी लोग एक-दूसरे के जीवन में खुशियों के रंग भरें और छत्तीसगढ़ की समरसता और एकता को और अधिक सशक्त बनाएं।

Related Articles