छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

राज्य सरकार के 4 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर पूर्व विधायक मोतीलाल देवांगन ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां…

चांपा। स्थानीय अम्बेडकर भवन में आज नगर पालिका परिषद के आयोजकत्व में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के सफलतम चार वर्ष पूर्ण करने के उपलक्ष में गौरव दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मोतीलाल देवांगन ने संबोधित करते हुए राज्य सरकार के 4 वर्षों की उपलब्धि बताई। उन्होंने गांव गरीब और किसान के हित में सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों का विस्तार से वर्णन किया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष जय थवाईत, उपाध्यक्ष हरदेव देवांगन सहित नगर पालिका परिवार मौजूद रहा।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

इसी तरह ग्राम पेड्री जांजगीर में छग सरकार के सफलतम चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में धान ख़रीदी केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक मोतीलाल देवांगन बतौर अतिथि शामिल हुए। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा सभी वर्ग के हितों में किये जा रहे कार्यों को विस्तार से बताया। इस अवसर पर कलेक्टर तारन सिन्हा, पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष व्यास कश्यप और अनेक जनप्रतिनिधियों के अलावा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी किसानों गमछा माला और श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech

Related Articles