Uncategorized

चांपा नगर पालिका क्षेत्र में सुशासन तिहार 2025 का प्रथम चरण आरंभ, नागरिकों ने जताई उत्सुकता …

img 20250408 wa0003126790856244546205 Console Corptech

चांपा। नगर पालिका क्षेत्र में आज से सुशासन तिहार 2025 का प्रथम चरण विधिवत रूप से आरंभ हो गया है। इस अवसर पर नगरवासियों में उत्साह देखने को मिला, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी समस्याएं, सुझाव एवं मांगों से संबंधित आवेदन जमा किए।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console Corptechmahendra Console Corptech

तीन चरणों में होगा सुशासन तिहार

rajangupta Console Corptech
  • प्रथम चरण: 8 अप्रैल से 11 अप्रैल तक आवेदन लिए जाएंगे।
  • द्वितीय चरण: आगामी लगभग एक माह में प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया जाएगा।
  • तृतीय चरण: 5 मई से 31 मई तक समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे, जहां आवेदकों को उनकी समस्याओं का प्रत्यक्ष समाधान दिया जाएगा।

वार्डों के अनुसार तीन स्थानों पर आयोजन
नगर पालिका क्षेत्र को सुविधा अनुसार तीन भागों में विभाजित किया गया है

  • वार्ड क्रमांक 1 से 7 – हटवारा चौक
  • वार्ड क्रमांक 8 से 21 – भालेराय मैदान (इंडोर हॉल)
  • वार्ड क्रमांक 22 से 27 – नगर पालिका कार्यालय

नगर प्रशासन की यह पहल नागरिकों को सीधे जुड़ने और प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। स्थानीय लोगों ने इसे सराहनीय पहल बताते हुए कहा कि इससे आम जनता की समस्याएं सीधे जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंच सकेंगी और समयबद्ध निराकरण संभव हो पाएगा।

नगर पालिका के अधिकारियों ने भी नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस अभियान में भाग लें और अपने क्षेत्र की समस्याओं को सामने रखें।

Related Articles