छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जगदल्ला में धूमधाम से मनी बाबा गुरु घासीदास की जयंती, जैतखाम में हुआ ध्वजारोहण…

चांपा। हर साल की भांति इस साल भी चांपा के जगदल्ला में संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास की 266वीं जयंती आज सतनामी समाज के लोगों ने धूमधाम से मनाई।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

जगदल्ला चांपा के जैतखाम में सुबह से शाम तक पूजा अर्चना के साथ ही ध्वजारोहण पुजारी बूँदराम सोनवानी द्वारा किया गया। इस दौरान खीर पुड़ी का वितरण किया गया। बाबा जी का संदेश मनखे मनखे एक समान को लोंगो तक पहुंचाया। पूजा अर्चना में सतनामी समाज के लोग मोहन बंजारे, रामकुमार, संत सोनन्त, जसवंत सोनन्त, विजय चंदन, राजकुमार, मनीष, रिंकू, रामेश्वर राजमाड़ी, सुरेन्द कुर्रे, सनत सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे मौजूद रहे।

shrinathji Console Corptech

Related Articles