छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

पूर्व विधायक मोतीलाल देवांगन ने की कलेक्टर से मुलाकात, क्षेत्र के विकास और IIHT कॉलेज के लिए बजट में 5 करोड़ का प्रावधान करने पर जताया सीएम का आभार…

जांजगीर चांपा। पूर्व विधायक मोतीलाल देवांगन ने जांजगीर- चांपा कलेक्टर ऋचा चौधरी को गुलदस्ता भेंट कर मुलाकात की। इस दौरान पूर्व विधायक देवांगन ने जांजगीर-चाम्पा विधानसभा क्षेत्रांतर्गत अनेक गांवों के विकास कार्यों की स्वीकृति प्रदान करने एवं चांपा में बुनकरों के आवास की व्यवस्था करने का अनुरोध किया। साथ ही 11 नवम्बर 2022 को जांजगीर में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से बुनकरों के प्रतिनिधि मण्डल ने चांपा के हाथकरघा कॉलेज के विकास के लिए मांग की थी, जिस पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट में 5 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। इस पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए इसके शीघ्र क्रियान्वयन का अनुरोध किया।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console Corptech

rajan Console Corptech

Related Articles