Uncategorized

सरस्वती शिशु मंदिर में मातृभाषा के महत्व के साथ आधुनिक शिक्षा का समन्वय …

img 20250703 wa00531023525892990654488 Console Corptech

चांपा। “मां, मातृभूमि और मातृभाषा का कोई विकल्प नहीं होता” इसी विचारधारा को आत्मसात करते हुए स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर में शिक्षा के पारंपरिक मूल्यों के साथ-साथ आधुनिक और व्यवहारिक विषयों का अनोखा समावेश किया गया है। सशिमं में Spoken English, Computer शिक्षा, संगीत, एवं नैतिक शिक्षा जैसे विषयों को विशेष रूप से पढ़ाया जा रहा है।

img 20250703 wa00498650149512302104919 Console Corptech

सशिमं प्रशासन का उद्देश्य विद्यार्थियों को न केवल किताबी ज्ञान देना है, बल्कि उन्हें जीवन के लिए उपयोगी विषयों पर भी गहन समझ देना है। इसके अंतर्गत विद्यार्थियों को योग, ध्यान, आध्यात्म, और स्वयं विश्लेषण की विशेष शिक्षा दी जा रही है, जिससे उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।

img 20250703 wa0048779860367340040688 Console Corptech

सशिमं में विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के लिए गायन, विज्ञान, वाणिज्य, और सांस्कृतिक विषयों की प्रभावी शिक्षा की व्यवस्था की गई है। साथ ही, 25 मिनट का संयमित ध्यान एवं योग कार्यक्रम भी नियमित रूप से आयोजित किया जाता है।

img 20250703 wa00503649853843523970877 Console Corptech

खास बात यह है कि सशिमं में बच्चों के मनोरंजन और शारीरिक विकास के लिए विशाल खेल सामग्री संग्रह है, और उन्हें खेल के माध्यम से शिक्षा दी जाती है। यह प्रयास मातृभाषा की गरिमा को बनाए रखते हुए विद्यार्थियों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार कर रहा है।

Related Articles