Uncategorized

बिजली बकायादारों पर विद्युत विभाग चांपा की बड़ी कार्रवाई, 293 कनेक्शन काटे, 61 लाख रुपए की वसूली …

img 20260825 wa00034565884130745596438 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। बिजली बिल का भुगतान नहीं करने वाले बकायादार उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग ने मंगलवार को चांपा संभाग में बड़े पैमाने पर मास डिस्कनेक्शन अभियान चलाया। अधीक्षण अभियंता अमर चौधरी के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में 18 टीमों ने कार्रवाई करते हुए 293 विद्युत कनेक्शन काटे, जबकि 137 उपभोक्ताओं से करीब 60.97 लाख रुपए की बकाया राशि वसूल की गई।

18 टीमों ने संभाला मोर्चा – अभियान के लिए पूरे सर्कल के सहायक अभियंताओं एवं कनिष्ठ अभियंताओं को शामिल करते हुए कुल 18 टीमों का गठन किया गया था। इन टीमों ने चांपा उपसंभाग, जांजगीर उपसंभाग, चांपा जोन एवं नैला जोन में पहुंचकर बकायादार उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की।

विद्युत विभाग के अनुसार जिन 293 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए, उनके ऊपर कुल 125.99 लाख रुपए की बिजली बिल राशि बकाया थी। टीमों ने मौके पर पहुंचकर बकाया राशि का भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन विच्छेदित किए।

137 उपभोक्ताओं ने जमा किया बकाया बिलकार्रवाई के दौरान कई उपभोक्ताओं ने कनेक्शन कटने से पहले अथवा कार्रवाई के दौरान अपने बकाया बिजली बिल का भुगतान किया। विभाग के अनुसार कुल 137 उपभोक्ताओं से 60.97 लाख रुपए की राशि वसूल की गई
अभियान के दौरान पूरे सर्कल के सहायक अभियंता एवं कनिष्ठ अभियंता मौके पर मौजूद रहे और टीमों की कार्रवाई की निगरानी की।

बकाया भुगतान नहीं करने वालों पर आगे भी होगी कार्रवाई
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से समय पर बिजली बिल का भुगतान करने की अपील की है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि बकाया बिजली बिल का भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ लाइन विच्छेदन सहित अन्य नियमानुसार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related Articles