छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

35 पाव देशी प्लेन शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, बलौदा पुलिस की कार्रवाई…

बलौदा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि रामनगर निवासी नीलकुमार मिरी अपने कोल्ड्रिक सेंटर में अवैध रूप से देशी प्लेन शराब रखकर बिक्री कर रहा है, जिस पर बलौदा पुलिस द्वारा शास्त्री चौक बलौदा में स्थित मिरी कोल्ड्रिंक सेंटर पर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की गई, जहाँ नील कुमार मिरी उम्र 50 वर्ष निवासी रामनगर बलौदा के कब्जे से 35 पाव देशी प्लेन शराब बरामद किया गया।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

आरोपी नील कुमार मिरी उम्र 50 वर्ष निवासी रामनगर बलौदा के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट की कार्यवाही करते हुए दिनांक 10.12.22 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी थाना बलौदा में आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की जा चुकी है। उक्त कार्यवाही मे उप निरी. गोपाल सतपथी, सउनि कृष्णपाल कवंर, संजय शर्मा, प्र.आर. गजाधर पाटनवार, आर. अमन राजपूत, संतोष रात्रे, हेमंत साहू एवं श्याम राठौर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech

Related Articles