Uncategorized

गौरवपथ में शीघ्र स्पीड ब्रेकर निर्माण की मांग, केशरवानी समाज ने नपाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन …


चांपा। नगर का गौरव पथ इन दिनों लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं के कारण एक्सीडेंट जोन बनता जा रहा है। एक के बाद एक हो रहे हादसों से आम नागरिकों में भय का माहौल है और लोग इस मार्ग पर चलने से भी डरने लगे हैं।

गौरतलब है कि गौरव पथ पर कॉलेज, बस स्टैंड, अस्पताल, पीएचई कार्यालय, नगरपालिका कार्यालय सहित शराब दुकान भी स्थित है। इसके चलते इस सड़क पर दिनभर आवाजाही काफी अधिक रहती है। सड़क चौड़ी और बेहतर होने के कारण कई वाहन चालक तेज रफ्तार में वाहन चलाते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी रहती है। तेज रफ्तार वाहन न केवल स्वयं हादसे का शिकार हो रहे हैं, बल्कि नियम से चलने वाले वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को भी चपेट में ले रहे हैं।
लगातार बढ़ती दुर्घटनाओं को देखते हुए केशरवानी समाज चांपा के प्रतिनिधिमंडल ने नगरपालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से गौरव पथ के विभिन्न स्थानों पर आवश्यकतानुसार स्पीड ब्रेकर शीघ्र निर्माण कराने की मांग की गई, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाया जा सके।

इस दौरान केशरवानी समाज के प्रतिनिधिमंडल में संरक्षक भवानी गुप्ता, नगर अध्यक्ष मूलचन्द गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष अरुण गुप्ता, संगठन मंत्री लक्ष्मीकांत गुप्ता, कार्ययोजना मंत्री विष्णु बानी, प्रचार-प्रसार मंत्री परमेश्वर केशरवानी, सह-कोषाध्यक्ष नीलेश गुप्ता, तरुण सभा के कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता, राष्ट्रीय महिला सभा की संरक्षक श्रीमती कल्याणी केशरवानी, नगर महिला सभा की अध्यक्ष अल्का केशरवानी, श्रीमती पूजा गुप्ता सहित समाज के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
प्रतिनिधिमंडल ने नगर प्रशासन से शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की अपेक्षा जताते हुए कहा कि यदि समय रहते स्पीड ब्रेकर व अन्य सुरक्षा उपाय नहीं किए गए, तो भविष्य में हादसों की संख्या और बढ़ सकती है।

Related Articles