Uncategorized

जिला बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप का भव्य आयोजन 30 मई को …

जांजगीर-चांपा। कोसा-कांसा-कंचन की नगरी चांपा में खेल प्रेमियों के लिए एक बड़ी और हर्ष की खबर है। आगामी 30 मई 2026, शनिवार को गांधी भवन मैदान, चांपा में जिला बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में पूरे जांजगीर-चांपा जिले से लगभग 100 से 120 बॉडी बिल्डर भाग लेकर अपनी फिटनेस और प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे

आयोजन समिति के अनुसार, इस चैंपियनशिप को चार अलग-अलग वर्गों में आयोजित किया जाएगा। इसमें पहला वर्ग सीनियर बॉडी बिल्डिंग, दूसरा वर्ग मास्टर बॉडी बिल्डिंग (40 वर्ष या उससे अधिक आयु वर्ग), तीसरा वर्ग विकलांग बॉडी बिल्डिंग, तथा चौथा वर्ग मेंस फिजिक्स (मॉडलिंग) रहेगा। सभी वर्गों में प्रतिभागियों के लिए अलग-अलग प्रतिस्पर्धा और निर्णयन की व्यवस्था की गई है।
आयोजन को सफल बनाने में डी बी वेंचर्स के संचालक धीरेंद्र बाजपेई का महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ है। आयोजन समिति के पदाधिकारियों मोहम्मद सलीम बख्शी, गुलाम मुस्तफा नूरी, सुनील यादव एवं किशन शर्मा ने श्री बाजपेई के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके सहयोग के लिए दिल से धन्यवाद ज्ञापित किया है।

आयोजन समिति ने जिले के सभी खेल प्रेमियों और युवाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस भव्य बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप को सफल बनाएं और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें।

Related Articles