Uncategorized

सूर्यांश प्रांगण सिवनी में निःशुल्क मेगा मेडिकल कैम्प का आयोजन 18 दिसंबर को, विविध बिमारियों की जांच, उपचार एवं परामर्श के लिए विशाल स्वास्थ्य शिविर…

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। सूर्यांश शिक्षा उत्थान समिति के द्वारा विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी “अंतर्राष्टीय विराट सूर्यांश शिक्षा महामहोत्सव” के पूर्व “मेगा मैडिकल कैम्प एवं कृत्रिम अंगदान शिविर” का आयोजन 18 दिसंबर को प्रातः नौ बजे से सूर्यांश विद्यापीठ, सूर्यांश प्रांगण, गौरव ग्राम सिवनी में किया गया है, जिसमें दिल्ली, रायपुर और अन्य महानगरों के कैंसर सर्जन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, किडनी एवं पेशाब रोग विशेषज्ञ व अन्य वरिष्ठ एवं अनुभवी विशेषज्ञ डाक्टरों द्वारा कैंसर रोग, स्त्री रोग, बाल रोग, किडनी रोग एवं अन्य गंभीर बीमारियों का चिकित्सकीय परीक्षण, प्राथमिक उपचार एवं उचित सलाह के साथ समुचित दवाओं का वितरण सहित नियमित उपचार के लिए परामर्श देंगे।

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console Corptechrajan Console Corptech

 इस मेगा मैडिकल कैम्प एवं कृत्रिम अंगदान शिविर विशेषज्ञ चिकित्सक के तौर पर कैंसर सर्जन एवं विशेषज्ञ डॉ. भरत भूषण खुर्से, डॉ. पुष्पेंद्र पटेल के साथ डॉ. नीलम लदेर, डॉ. प्रशान्त केशर, डॉ. भूपेंद्र कुमार पटेल, स्त्री रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. पुष्पा खरसन, डॉ. बृजमोहन जागृति, डॉ. मीनू खुर्से, डॉ. सिलेश्वरी कंवर बनर्जी, किडनी व पेशाब रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. सत्यदेव शर्मा, जनरल फिजिशियन डॉ. अनिल जगत, डॉ. संजय खरसन, डॉ. अनिल लटियार, डॉ.आलोक मंगलम, डॉ. अनिल बनर्जी, प्लास्टिक सर्जन डॉ. यतीन्द्र देवांगन, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश वस्त्रकार, डॉ. प्रफुल्ल चौहान, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. हरिश पटेल, नाक कान गाल रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप साहू, जनरल सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. विनोद तामकनन्द, डॉ. यू. एस. मरकाम, डॉ. आकाश सिंह राणा, पैथोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. अश्वनी राठौर, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ.मनोज राठौर, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. व्ही के पैगवार, डॉ. सुनील सूर्यवंशी, डॉ. सुशील सूर्यवंशी, डॉ. योगेश कुमार, आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. संजय खरे, डॉ. अजय भारती, डॉ. सुरभि भारती, होम्योपैथी विशेषज्ञों में डॉ.विजय आनंद बघेल,डॉ. रथराम पालेकर, डॉ. अरुण कौशिक, डॉ. सुरभि राजगीर, डॉ. शुभांगी राजगीर विभिन्न प्रकार के बीमारियों का परीक्षण एवं उपचार करेंगे। यह जानकारी देते हुए प्रो. गोवर्धन सूर्यवंशी ने जनमानस से अपील करते हुए कहा है कि इस निःशुल्क मेगा मेडिकल कैम्प का अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर लाभ उठावें एवं गंभीर से गंभीर बीमारियों के संबंध में विशेषज्ञ डॉक्टरों से सरल और सहज रूप से अपने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर चर्चा एवं सलाह लेकर स्वास्थ्य लाभ लेवें। ज्ञात हो कि इस वर्ष भी सूर्यांश शिक्षा महामहोत्सव का आगाज 24 दिसंबर होगा जो 25 एवं 26 दिसंबर तक चलेगा जिसमें विगत वर्षों के भांति विविध शैक्षणिक, कैरियर उन्मुखीकरण, प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

Related Articles