Uncategorized

आकाश भोजवानी को भाजयुमो चांपा नगर मंडल उपाध्यक्ष की मिली अहम जिम्मेदारी …

img 20260420 wa00513641467862091836271 Console Corptech

चांपा। भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर मंडल चांपा की वर्ष 2026 की कार्यकारिणी सूची आज दिनांक 20 अप्रैल 2026 को जारी की गई। जारी सूची में आकाश भोजवानी को भारतीय जनता युवा मोर्चा चांपा नगर मंडल का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
सूची जारी होते ही संगठन के कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। आकाश भोजवानी के उपाध्यक्ष बनने से विशेषकर युवाओं में खुशी और जोश देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन को मजबूती देने वाला निर्णय बताया
नियुक्ति पर आकाश भोजवानी ने जिलाध्यक्ष आकाश सिंह एवं युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष लव देवांगन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ संगठनात्मक दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के सभी वर्गों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा नगर मंडल चांपा में संगठन को और अधिक मजबूत करेगा तथा युवाओं को राष्ट्रनिर्माण की विचारधारा से जोड़ने के लिए लगातार सक्रिय काम करेगा।

Related Articles