Uncategorized

नपाध्यक्ष प्रदीप नामदेव ने क्षेत्रवासियों को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं…

20260124 1505401528298094214288111 Console Corptech

चांपा। नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव ने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर क्षेत्र की समस्त जनता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

अपने संदेश में श्री नामदेव ने कहा कि देश की आज़ादी के लिए जिन स्वतंत्रता सेनानियों और महान विभूतियों ने लंबे संघर्षों के दौरान अपना संपूर्ण जीवन न्यौछावर कर दिया, उन्हीं की कठिन तपस्या और बलिदान का परिणाम है कि आज हम लोकतंत्र की खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में हमारे लोकतंत्र के समक्ष नक्सलवाद और आतंकवाद जैसी गंभीर चुनौतियां मौजूद हैं, लेकिन जनता की एकजुट शक्ति और लोकतांत्रिक मूल्यों के बल पर देश को इन समस्याओं से मुक्त कराने में हमारा लोकतंत्र अवश्य सफल होगा।
नगर पालिका अध्यक्ष ने आगे कहा कि भारत का संविधान और लोकतंत्र ही वह मजबूत आधार है, जिसके कारण आज देश ज्ञान-विज्ञान, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सिंचाई, सड़क, रेल, विमान और संचार कनेक्टिविटी सहित विकास के हर क्षेत्र में नई बुलंदियों को छू रहा है। छत्तीसगढ़ भी इसी दिशा में निरंतर प्रगति करते हुए देश के अग्रणी राज्यों के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रहा है।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech

अंत में श्री नामदेव ने सभी नागरिकों से संविधान के आदर्शों को आत्मसात करने और देश के विकास में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

Related Articles