Uncategorized

ब्यास कश्यप के प्रयास से भुंडी नाला एवं गेमन पुल निर्माण की मिली स्वीकृति …

img 20251030 wa00846508646221513445978 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। विधायक ब्यास कश्यप के लगातार प्रयास से भुंडी नाला पर पुल निर्माण एवं पुराने एन.एच. पर हसदेव नदी में जर्जर गेमन उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण की प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी गई है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

ज्ञात हो कि जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप ने पहले उपरोक्त दोनों कार्यो को वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में शामिल कराया। उसके बाद लगातार विभागीय मंत्री एवं सचिव से मुलाकात कर उक्त कार्य की प्रशासकीय स्वीकृति दिलाई। रा.रा.क्र. 49 से जांजगीर चांपा के मध्य लछनपुर के पास भुंडी नाला में पुल निर्माण के लिए 5 करोड़ 41 लाख 10 हजार रूपये तथा जिला जांजगीर-चांपा के पुराना एन.एच. पर हसदेव नदी में जर्जर गेमन उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण के लिए 15 करोड़ 86 लाख 75 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech

विदित हो कि इसके पूर्व में भी जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप के प्रयास से कई महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण के लिए स्वीकृति दी गई है, जिनमें ग्राम धाराशिव से रोगदा मार्ग लंबाई 3.80 कि.मी. लागत राशि 4 करोड़ 27 लाख 69 हजार रूपये, तथा ग्राम सरखों-औंराईकला नहर पार होते हुए पाली पहुंच मार्ग लंबाई 4.00 कि.मी. लागत राशि 4 करोड़ 36 लाख शामिल है। ब्यास कश्यप की मांग पर ही जिला जंाजगीर-चांपा के विद्यमान सड़कों के रोड सेफ्टी आॅडिट रिपोर्ट के अनुसार सड़क सुधार एवं सुरक्षा उपाय कार्य के लिए 2 करोड़ 23 लाख 59 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति भी जारी कर दी गई है। उपरोक्त कार्यो की स्वीकृति मिलने से क्षेत्रवासियांे ने अपने सक्रिय विधायक ब्यास कश्यप के प्रति आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Related Articles