Uncategorized

गौरवपथ पर दुर्घटना रोकने उतरी चांपा पुलिस, तेज रफ्तार चालकों पर कार्रवाई …

img 20260215 wa00841493415309162016364 Console Corptech

चांपा। शहर के गौरव पथ पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए आज शाम चांपा पुलिस ने दुर्घटना रोकथाम के लिए विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया।
बताया जा रहा है कि गौरव पथ पर एक भी स्पीड ब्रेकर या स्टॉपर न होने के कारण वाहन चालक भारी रफ्तार से वाहन चलाते हैं, जिससे आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने आज शाम सघन चेकिंग करते हुए तीन सवारी, शराब पीकर वाहन चलाने वाले तथा तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों पर यातायात नियमों के तहत कार्रवाई की।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान केवल आज तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि लगातार जारी रखा जाएगा। नियमित जांच और सख्त कार्रवाई से जहां एक ओर सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगेगा, वहीं दूसरी ओर वाहन चालक भी यातायात नियमों का पालन करने के लिए बाध्य होंगे।
स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि यदि इसी तरह की सख्ती और निगरानी बनी रही, तो गौरव पथ पर हो रही दुर्घटनाओं में कमी आएगी और यह मार्ग सुरक्षित बन जाएगा।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console Corptechrajan Console Corptech

Related Articles