
चांपा। नगर में आज वार्ड क्रमांक 3 के विकास कार्यों की श्रृंखला में सीमेंटीकरण सड़क निर्माण का भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव, पार्षद एवं सभापति महेन्द्र तिवारी, नीलम मोनी मिश्रा और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही।
करीब 2 लाख रुपये की लागत से यह निर्माण कार्य विकास तिवारी के घर से मंगलचंद मोबाइल दुकान तक किया जाएगा। भूमिपूजन के अवसर पर पार्षद नीलम मोनी मिश्रा, महेंद्र तिवारी, अभिषेक त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।

नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव ने बताया कि चांपा नगर के प्रत्येक वार्ड में प्राथमिकता के आधार पर अधूरे विकास कार्यों को पूरा किया जा रहा है। पार्षदों ने भी भरोसा दिलाया कि नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है।