Uncategorized

चांपा में बंधाई तालाब के पास मिली युवक की लाश, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी अनसुलझी …

IMG 20261009 103809 Console Corptech

चांपा। चांपा के मिशन फाटक के पास स्थित बंधाई तालाब के समीप एक युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। घटना की सूचना मिलते ही चांपा पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। मामला हत्या का है या आत्महत्या का, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा। पुलिस मृतक की पहचान करने और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

Related Articles