

चांपा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चांपा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काला दिवस मनाते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत बापू बालोद्यान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर की गई। इसके बाद कांग्रेसजन नारेबाजी करते हुए शहीद स्मारक, थाना चौक पहुंचे और पुनः बापू बालोद्यान लौटकर कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस दौरान जांजगीर-चांपा विधायक व्यास कश्यप ने अपनी बात रखते हुए केंद्र सरकार पर आम नागरिकों के अधिकारों को प्रभावित करने का आरोप लगाया। उन्होंने ‘वोट चोरी’ के मुद्दे को उठाते हुए कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी।
लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष का संकल्प – कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर विरोध दर्ज कराया। उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान और नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चांपा के अध्यक्ष सुनील साधवानी ने किया, जबकि जिला महामंत्री नागेंद्र गुप्ता ने आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जय थवाईत, मंडल अध्यक्ष अनिल मोदी, राज सरोज, जिला महामंत्री सेवक देवांगन, नेता प्रतिपक्ष हरीश पांडेय, पार्षद तमिंद्र देवांगन, ललित देवांगन, दुर्गा कुर्रे, पुरुषोत्तम देवांगन, गिरधर देवांगन, वरिष्ठ कांग्रेसी उमेश तिवारी, भालचंद्र तिवारी, समद बेग, अनिल बनकर, चंद्रदेव महंत, विपिन देवांगन, एम.डी. अली, हरीश श्रीवास, माणिक मसीह, पूर्व पार्षद गोविंद देवांगन, डुग्गू प्रधान, गीता सोनी, शमिष्ट कंसारी, लता श्रीवास, राजू शर्मा, स्वाति बंसियार, पुनिराम देवांगन, श्यामलाल देवांगन, आशीष कसेर, हसन कुरैशी, सुरेश देवांगन, हाशिम खान, सुमित दास, गजेंद्र देवांगन, इकबाल अंसारी, बजरंग श्रीवास, राकेश साधवानी, राजू मुर्तुजा, विष्णु गाड़ा, नंदकिशोर और के. रामाराव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के मुद्दों को लेकर पार्टी अपनी आवाज उठाती रहेगी।



