Uncategorized

जिले में अब तक की बड़ी कार्रवाई: अवैध रेत उत्खनन और ईंट भट्ठियों पर बड़ी कार्रवाई,  87 वाहन व लाखों ईंटें जप्त …

pixlr 202506181922021887798650614084471888 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। जिले में अवैध खनन गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए एक साथ ताबड़तोड़ कार्रवाई की। कलेक्टर जन्मेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देश पर गठित जिला टास्क फोर्स ने जिलेभर में व्यापक जांच एवं जब्ती अभियान चलाया।

pratik Console Corptech

खनिज अधिकारी अनिल साहू ने जानकारी दी कि राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीमों ने पूर्व से चिन्हित अवैध उत्खनन स्थलों पर दबिश दी। इस दौरान 77 ट्रैक्टर, 09 हाईवा और 01 जेसीबी सहित कुल 87 वाहन जब्त किए गए। इसके अतिरिक्त बम्हनीडीह तहसील के तीन ग्रामों में अवैध खनन और परिवहन के लिए बनाए गए मार्गों को भी बंद कर दिया गया।

अधिकारी ने बताया कि अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण करने वालों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियमावली 2015 के नियम 71(5) और खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21(5) के अंतर्गत कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

img 20250618 wa00521663414212463458915 Console Corptech

इसी क्रम में अवैध ईंट भट्ठियों के खिलाफ भी कठोर कदम उठाए गए। तहसील जांजगीर के ग्राम कनई में शासकीय भूमि और गौठान क्षेत्र में संचालित 15 अवैध ईंट भट्ठियों से 4.40 लाख ईंटें जप्त की गईं। वहीं चांपा तहसील के महुदा (च) गांव से 2 लाख ईंटें और बम्हनीडीह तहसील में 61 अवैध ईंट भट्ठियों पर कार्रवाई कर जब्ती की गई।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों के विरुद्ध इसी प्रकार की कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे