Uncategorized

गेमन पुल से महिला ने लगाई छलांग, मछुआरों की तत्परता से बची जान,चांपा पुलिस मौके पर पहुँची …

img 20250802 wa0002888702622192678355 Console Corptech

चांपा। आज सुबह करीब 11:30 बजे चांपा गेमन पुल पर एक महिला ने अचानक पुल से छलांग लगाकर जान देने की कोशिश की। महिला की पहचान हरदी अमोदा निवासी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह पारिवारिक तनाव, विशेष रूप से पति से परेशान होने के कारण मानसिक रूप से परेशान थी।

घटना के समय नदी में मछली पकड़ रहे नाव में सवार स्थानीय मछुआरों ने महिला को डूबते हुए देखा और तुरंत सतर्कता दिखाते हुए उसे बाहर निकाल लिया। उनकी त्वरित कार्रवाई से महिला की जान बच गई।सूचना मिलते ही चांपा टीआई जे पी गुप्ता ने अपने टीम को भेजा और महिला को सुरक्षित थाने ले जाया गया। फिलहाल महिला से पूछताछ जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि मछुआरे मौके पर न होते, तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी। पुलिस महिला के बयान के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Related Articles