Uncategorized

चैत्र नवरात्रि पर चांपा में भव्य जागरण कार्यक्रम 25 को …

img 20260321 wa00556931450414222791451 Console Corptech

चांपा। चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर नगर के मां बम्लेश्वरी मंदिर प्रांगण, धोबी पारा, चांपा में भव्य जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन समिति के अनुसार यह धार्मिक कार्यक्रम 25 मार्च 2026, बुधवार को रात्रि 9 बजे से प्रारंभ होगा।
इस अवसर पर मां भगवती की आराधना के लिए भक्तिमय वातावरण में जागरण का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मनमोहक झांकियां, विशेष रूप से पटेल जी का रंगारंग कार्यक्रम श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा। कार्यक्रम में लोककला सरगम जागरण म्यूजिकल ग्रुप, चांपा द्वारा भक्तिमय संगीत से भरपूर शानदार प्रस्तुति दी जाएगी।
आयोजकों ने बताया कि जागरण कार्यक्रम के माध्यम से नवरात्रि के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने और मां दुर्गा की भक्ति में श्रद्धालुओं को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।
आयोजन समिति ने समस्त नगरवासियों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर जागरण कार्यक्रम में सहभागिता निभाने की अपील की है। साथ ही सभी श्रद्धालुओं को सपरिवार आमंत्रित किया गया है।

Related Articles