Uncategorized

मवेशी तस्करी करते 2 आरोपी गिरफ्तार, ₹2.20 लाख की जब्त …

img 20250827 wa00744002730325513031756 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। जिले की पामगढ़ पुलिस को मवेशी तस्करी पर बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना पामगढ़ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पांच नग मवेशी एवं तस्करी में प्रयुक्त वाहन बरामद किया है। बरामद मवेशियों और वाहन की कुल कीमत लगभग 2 लाख 20 हजार रुपये आंकी गई है।

गिरफ्तार आरोपियों में त्रिवेन्द्र यादव (19 वर्ष) एवं शत्रुहन यादव (55 वर्ष), दोनों निवासी कुरेली थाना बिल्हा, जिला बिलासपुर शामिल हैं। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप एवं उप पुलिस अधीक्षक जितेंद्र खुंटे के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। मुखबिर से सूचना मिलने पर अटल चौक, ग्राम ससहा के पास सफेद रंग के छोटा हाथी वाहन क्रमांक CG-10-AY-2429 को रोककर जांच की गई। वाहन में नीले पन्नी से ढकी ट्रॉली में पांच नग मवेशी रस्सी से बंधे मिले। पूछताछ में आरोपियों ने मवेशियों को तस्करी कर बाजारों में बेचने की बात कबूल की।आरोपियों पर छत्तीसगढ़ कृषक पशु क्रूरता परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(डी) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक मनोहर सिन्हा, सउनि रामदुलार साहू, संतोष बंजारे, आरक्षक प्रहलाद बनर्जी, ओम प्रकाश कुर्रे, सैनिक चंद्रशेखर प्रधान एवं थाना पामगढ़ पुलिस की सक्रिय भूमिका रही।

Related Articles