Uncategorized

कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई: उर्वरक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण,कई उर्वरक प्रतिष्ठान पाए गए संदिग्ध …

img 20250902 wa00495254625712734866322 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। संचालक कृषि विभाग राहुल देव के निर्देश पर जिले में उर्वरक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उप संचालक कृषि चिरंजीवी सरकार, सहायक संचालक रितेश मोटघरे, संयुक्त संचालक कृषि बिलासपुर एम.के. चौहान एवं उप संचालक कृषि जांजगीर ललित मोहन भगत की टीम ने कई प्रतिष्ठानों की जांच की।

निरीक्षण में चांपा के मेसर्स मालीराम ट्रेडिंग कंपनी में अनियमितता पाई गई। यहां यूरिया उपलब्ध नहीं था, साथ ही 125 बोरी 20:20:13 का भंडारण पॉस मशीन में दर्ज नहीं मिला। 92 बकेट जैव उर्वरक का बिल भी प्रस्तुत नहीं किया गया। साथ ही कीटनाशक दवाओं का प्रिंसिपल सर्टिफिकेट लाइसेंस में दर्ज न होने के कारण फर्म को सील कर दिया गया।दिशा सेल्स चांपा में यूरिया नहीं मिला, पर अन्य उर्वरकों का भंडारण व बिल नियमानुसार पाया गया। वहीं डबल लॉक विपणन संघ चांपा में उर्वरक वितरण नियमों के अनुसार किया जा रहा था।

इसके अलावा अकलतरा, पामगढ़ और बम्हनीडीह विकासखंडों के कई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण हुआ, जहां ज्यादातर स्थानों पर यूरिया उर्वरक का भंडारण नहीं पाया गया।कृषि विभाग की यह कार्रवाई सितम्बर माह तक लगातार जारी रहेगी। विभाग का कहना है कि किसानों को उचित दर पर उर्वरक उपलब्ध कराने तथा कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है।

Related Articles