Uncategorized

छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव पर शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में सेमिनार का आयोजन …

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव के अवसर पर रामकृष्ण राठौर शासकीय पॉलीटेक्निक जांजगीर में सेमिनार का आयोजन किया गया।

प्राचार्य रामकृष्ण राठौर शासकीय पॉलीटेक्निक जांजगीर डॉ. जी. पी. नायक ने बताया कि कार्यक्रम में अतिथियों ने “छत्तीसगढ़ राज्य के 25 वर्षों की विकास यात्रा एवं आगामी 25 वर्षों के संकल्प और चुनौतियाँ” विषय पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर सहायक प्राध्यापक राजनीति शास्त्र, शासकीय जाज्वल्यदेव नवीन कन्या महाविद्यालय जांजगीर प्रोफेसर सुरेश कुमार पटेल, प्रशांत सिंह ठाकुर,  प्राचार्य डॉ. जी. पी. नायक सहित संस्था के समस्त विद्यार्थी एवं शिक्षकगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सेमिनार का संचालन व्याख्याता गणित डॉ. गोपी साव ने किया।

Related Articles