Uncategorized

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कलेक्टोरेट में फहराया तिरंगा …

img 20260126 wa0077529383291451436631 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टोरेट कार्यालय परिसर में ध्वज फहराकर किया एवं सामूहिक रूप से राष्ट्रगान व राष्ट्रगीत गाया गया। कलेक्टर ने समस्त जिलेवासियों एवं उपस्थित सभी अधिकारी, कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कलेक्टर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

कलेक्टर श्री महोबे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि 26 जनवरी 1950 को हमारा संविधान लागू हुआ था। उन्होंने सभी से संविधान में निहित मूल कर्तव्यों की रक्षा करने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें। कलेक्टर ने कहा कि हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है कि संवैधानिक मूल्यों का सम्मान करते हुए ईमानदारी से कार्य करें और संविधान की रक्षा करें। देश सेवा का कार्य करें और अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर संदीप सिंह ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती स्निग्धा तिवारी सहित कलेक्टर कार्यालय तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech
img 20260126 wa00784957853845093211630 Console Corptech

कलेक्टर ने कलेक्टर निवास में फहराया तिरंगा – कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टर निवास में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Related Articles