Uncategorized

जांजगीर में पुलिस–बदमाश मुठभेड़, फायरिंग में मास्टरमाइंड घायलदो रातों में ५ जगह डकैती व हत्या के प्रयास करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, ७ आरोपी गिरफ्त में …

img 20260201 wa00092357510035133929337 Console Corptech

जांजगीर–चांपा। जिले में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले दुर्दांत बदमाशों के विरुद्ध जांजगीर–चांपा पुलिस ने बड़ी और सख्त कार्रवाई की है। थाना शिवरीनारायण एवं थाना पामगढ़ क्षेत्र में दो रातों के भीतर 5 अलग-अलग स्थानों पर लूटपाट, गंभीर मारपीट और हत्या के प्रयास की घटनाओं को अंजाम देने वाले संगठित गिरोह को पुलिस ने धर दबोचा है। इस दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ भी हुई, जिसमें गिरोह के मास्टरमाइंड रामनाथ को पैर में गोली लगी है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

जानकारी के अनुसार 27 एवं 29 जनवरी 2026 की दरम्यानी रात थाना पामगढ़ और शिवरीनारायण क्षेत्र में बदमाशों ने सुनसान इलाकों में राहगीरों को रोककर रॉड, डंडा और लोहे के पाइप से सिर पर जानलेवा हमला कर लूटपाट की। इन घटनाओं में कुल 13 लोग घायल हुए, जिनमें से 2 की हालत गंभीर है। घायलों का इलाज बिलासपुर और रायपुर के अस्पतालों में चल रहा है, एक पीड़ित कोमा में बताया जा रहा है।
घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई की। अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। नवें आरोपी एवं गिरोह के मास्टरमाइंड रामनाथ ने पुलिस की घेराबंदी से बचने के लिए देशी कट्टे से पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को उपचार के बाद पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech
img 20260201 wa00175614162148177774546 Console Corptech

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 4 स्टील रॉड, 2 डंडे, बेल्ट, 2 केटीएम मोटरसाइकिल, 1 सीडी डीलक्स, 1 हीरो स्कूटी, 7 मोबाइल फोन, लूटे गए 3 मोबाइल, ₹9000 नगद सहित कुल लगभग ₹4.09 लाख की संपत्ति जप्त की है।
गिरफ्तार आरोपियों में निखिल टंडन, मनीराम गोंड, नरेश यादव, रोशन टंडन, आयुष रात्रे सहित दो विधि से संघर्षरत बालक शामिल हैं। इसके अलावा सन्नी और रामनाथ को भी आरोपी बनाया गया है। आरोपियों के विरुद्ध थाना शिवरीनारायण एवं थाना पामगढ़ में विभिन्न अपराध क्रमांकों के तहत बीएनएस की गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों का अपराध करने का तरीका बेहद क्रूर और सुनियोजित था। वे समूह में मोटरसाइकिलों से घूमकर राहगीरों को रोकते, सीधे सिर पर प्राणघातक हमला करते और फिर मोबाइल व नगदी लूटकर फरार हो जाते थे। लगातार एक के बाद एक हमले कर क्षेत्र में दहशत फैलाना इनका उद्देश्य था।

जांजगीर–चांपा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराध और असामाजिक तत्वों के लिए कोई जगह नहीं है। आम जनता की सुरक्षा के लिए आगे भी ऐसी ही कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles