Uncategorized

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण …

img 20260318 wa00606536314974727921379 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जन्मेजय महोबे द्वारा जिले के राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों, प्रतिनिधियों की उपस्थिति में जिले के ईव्हीएम-व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में जिले के वेयरहाउस में 1646 नग बैलेट यूनिट, 864 नग कन्ट्रोल यूनिट एवं 1375 नग व्हीव्हीपीएटी मशीन सुरक्षित रखी गई है। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने आयोग द्वारा निर्धारित मापदंड अनुरूप ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपीएटी मशीनो के रख-रखाव करने हेतु संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

इस दौरान संयुक्त कलेक्टर श्रीमती स्निग्धा तिवारी, निर्वाचन पर्यवेक्षक राकेश प्रधान, अमित केंवट, आशुतोष गोपाल, जगमोहन पाटले, राजकुमार ताम्रकार सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles