Uncategorized

विधायक ब्यास कश्यप के प्रयास से 2 करोड़ रूपए के विकास कार्य स्वीकृत …

img 20251213 wa00354681290938787354811 Console Corptech

जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप के प्रयास से विधानसभा क्षेत्रांतर्गत ग्राम पंचायतों में 2 करोड़ रूपये के विकास कार्यो को स्वीकृति मिली है। उक्त संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए विधायक ब्यास कश्यप ने बताया कि जांजगीर-चांपा विधानसभा क्षेत्र की अनुसूचित जनजाति बाहुल्य ग्रामों में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 08 ग्राम पंचायतों में कुल 02 करोड़ रूपये की लागत से विविध निर्माण कार्यो को स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके अंतर्गत ग्राम पंचायत दर्री में धरमू साहू के घर से चंद्रशेखर यादव के घर की तरफ पक्की नाली निर्माण के लिए 5 लाख रू., शासकीय नवीन पूर्व माध्यमिक शाला दर्री में अहाता निर्माण के लिए 16.68 लाख रू., ग्राम दर्री के आंगनबाड़ी भवन केन्द्र क्र. 02 में भवन मरम्मत के लिए 3.00 लाख रू. एवं शौचालय निर्माण के लिए 0.50 लाख रू. ग्राम पंचायत जगमहंत के दर्रीपारा में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 10.00 लाख रू., आरतहरण के घर से दर्री तालाब की ओर नाली निर्माण के लिए 8.18 लाख रू., आंगनबाड़ी भवन मरम्मत के लिए 3.00 लाख रू, एवं आंगनबाड़ी भवन केन्द्र क्र. 1 में शौचालय निर्माण के लिए 1.00 लाख रू., ग्राम पंचायत भैसदा में मुक्तिधाम शेड एवं प्रतिक्षालय निर्माण के लिए 7.00 लाख रू. खोलबहरा सूर्यवंशी के घर से कोलिहाभाठा की ओर नाली निर्माण के लिए 8.68 लाख रू. आंगनबाड़ी केन्द्र क्र. 02 में भवन मरम्मत के लिए 2.00 लाख रू. एवं शौचालय निर्माण के लिए 0.50 लाख रू., ग्राम पंचायत पुटपुरा में मोनू के घर से नहर की ओर नाली निर्माण के लिए 3.00 लाख रू., सबरिया डेरा में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 7.00 लाख रू., सबरिया डेरा में नाली निर्माण के लिए 4.00 लाख रू. छतदार चबूतरा निर्माण के लिए 3.68 लाख रू., आंगनबाड़ी केन्द्र क्र 04 में भवन निर्माण के लिए 7.00 लाख रू., आंगनबाड़ी केन्द्र क्र. 03 में शौचालय निर्माण के लिए 0.50 लाख रू., ग्राम पंचायत तेंदुवा में आंगनबाड़ी केन्द्र क्र. 02 में भवन निर्माण के लिए 7.00 लाख रू., भाठापारा में अनंदराम सतनामी के घर से नहर फाल की तरफ नाली निर्माण के लिए 6.18 लाख रू. जूना तालाब में पिचिंग कार्य के लिए 12.00 लाख रू, ग्राम पंचायत पाली में सूर्यवंशी मोहल्ला में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 7.00 लाख रू, जगत सायकल स्टोर से गणेश सूर्यवंशी के घर की ओर नाली निर्माण के लिए 4.18 लाख रू, मुस्लिम कब्रिस्तान मे अहाता निर्माण के लिए 7.00 लाख रू, आंगनबाड़ी केन्द्र क्र. 02 व 03 भवन मरम्मत कार्य के लिए 6.00 लाख रू. आंगनबाड़ी केन्द्र क्र. 03 व04 में शौचालय निर्माण के लिए 1.00 लाख रू, ग्राम पंचायत ठाकुरदिया में खिरू साण्डे के घर से मेनरोड की ओर नाली निर्माण के लिए 8.00 लाख रू. घासीराम भारते के घर से हेतराम भारते के घर की ओर नाली निर्माण के लिए 3.00 लाख रू, आंगनबाड़ी केन्द्र क्र. 02 भवन निर्माण के लिए 7.00 लाख रू., शासकीय प्राथमिक शाला मे अहाता निर्माण के लिए 7.18 लाख रू., ग्राम पंचायत कुलीपोटा मेें आंगनबाड़ी भवन मरम्मत के लिए 2 लाख रू, शौचालय निर्माण के लिए 0.50 लाख रू., जय स्तंभ के पास चबूतरा निर्माण के लिए 3.00 लाख रू, सामुदायिक भवन कुलीपोटा में अहाता निर्माण के लिए 19.68 लाख रू, स्कल एवं आंगनबाड़ी में प्लेवे लर्निंग सामाग्री 71 नग के लिए 6 लाख रू, आंगनबाड़ी में स्टील वाटर टेंक के लिए 5.32 लाख, स्कूल में हाईजीन मैनेजमेंट सेटअप के लिए 2.50 लाख, राइटिंग बोर्ड के लिए 1.00 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। विधायक कश्यप ने कहा कि इन कार्यो के पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों को सामाजिक कार्यक्रमों के लिए बेहतर स्थान, बच्चों के लिए सुरक्षित आंगनबाड़ी भवन, स्वच्छता सुविधाआंे का विस्तार और जल निकासी की समुचित व्यवस्था उपलब्ध हो सकेगी। साथ ही स्कूलों में अहाता निर्माण से विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं और जनता की मूलभूत आवश्यकताओं को प्राथमिकता दी जा रही है। इन विकास कार्यो की स्वीकृति मिलने से स्थानीय नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विधायक ब्यास कश्यप के प्रति आभार जताया है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console Corptechmahendra Console Corptech

WhatsApp Image 2026 02 14 at 14.01.54 Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे