



चांपा। विगत कई वर्षों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी हिंदू नव वर्ष एवं चैत्र नवरात्रि एकम के शुभ अवसर पर बाजोरिया फाउंडेशन द्वारा गौ सेवा के उद्देश्य से कोटना पात्र (गाय को दाना-पानी देने का पात्र) का निशुल्क वितरण किया गया। यह कार्यक्रम 19 मार्च 2026, गुरुवार को ओम सिटी परिसर, बरपाली चौक चांपा में श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।
कोटना वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ अरुण कुमार सोमजी (संयुक्त कलेक्टर, सक्ती) एवं उनके परिवार के कर कमलों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में ओम सिटी परिवार की उपस्थिति रही, वहीं बड़ी संख्या में गौ सेवकों ने कोटना प्राप्त कर गौ सेवा को और व्यापक रूप देने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि गौ सेवा केवल धार्मिक कर्तव्य ही नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी है। कोटना वितरण जैसे कार्यों से न केवल गौवंश की सेवा होती है, बल्कि समाज में सेवा और संवेदना की भावना भी मजबूत होती है।
बाजोरिया फाउंडेशन ने बताया कि कोटना वितरण का यह अभियान अभी निरंतर जारी है। इच्छुक गौ सेवक अधिक जानकारी के लिए फाउंडेशन के संचालक शैलेश बाजोरिया से मोबाइल नंबर 9329498321 पर सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।











