Uncategorized

कुदरी बैराज में अज्ञात युवक की लाश मिलने से सनसनी, चांपा पुलिस मौके पर पहुँची…

चांपा। कुदरी बैराज में आज एक युवक की अज्ञात लाश मिलने से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बैराज में शव दिखाई देने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।
घटना की सूचना पर चांपा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मृतक की पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। समाचार लिखे जाने तक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
पुलिस द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और युवक के बैराज तक पहुंचने तथा मौत के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
अज्ञात युवक की लाश मिलने की खबर फैलते ही क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। पुलिस का कहना है कि मृतक की पहचान और जांच के बाद ही घटना के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles