Uncategorized

विवाद के दौरान रिटायर्ड फौजी ने की फायरिंग, युवक की जांघ में लगी,आरोपी गिरफ्तार …

img 20260323 wa00432431296674707465628 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। पामगढ़ थाना क्षेत्र के ब्यासनगर स्थित विकास नगर में सोमवार को गोलीकांड की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। विवाद के दौरान एक रिटायर्ड फौजी ने लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग कर दी, जिसमें एक युवक की जांघ में गोली लग गई। घायल युवक को गंभीर हालत में पहले पामगढ़ सीएचसी और बाद में बिलासपुर रेफर किया गया है।पुलिस के अनुसार, विकास नगर निवासी शैलेन्द्र साहू अपने साथियों के साथ हिमांशु किराना स्टोर के पास गाली-गलौज कर रहा था। दुकान संचालक हिमांशु श्रीवास द्वारा मना करने पर विवाद बढ़ गया। इसी दौरान हिमांशु के भाई, रिटायर्ड आर्मी सिग्नल कोर के हवलदार गुलशन श्रीवास ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से पहले हवाई फायर किया। युवकों के शांत न होने पर दूसरी गोली चलाई गई, जो पकंज कश्यप की जांघ में जा लगी। गोली लगते ही युवक लहूलुहान हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हलचल मच गई। मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप, एसडीओपी प्रदीप सोरी, पामगढ़ टीआई सावन सारथी, मुलमुला टीआई पारस पटेल सहित पुलिस स्टाफ पहुंचा और घटनास्थल का मुआयना किया।
पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी गुलशन श्रीवास और उसके सहयोगी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। वहीं, दूसरे पक्ष की शिकायत पर कुछ युवकों के विरुद्ध भी प्रकरण कायम किया गया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan 1 Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे