Uncategorized

पुलिस पर उठे रिश्वत के आरोप! SP से की शिकायत, ASI पर 50 हजार मांगने का गंभीर आरोप …

img 20260422 wa00526565652933814312865 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। जिले में पुलिस कार्यप्रणाली को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शंकर नगर निवासी पत्रकार अमित कुमार खुंटे ने पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत देकर शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के पुलिस सहायता केंद्र राहौद में पदस्थ सहायक उप-निरीक्षक पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

शिकायत के अनुसार, एक प्रकरण में चालान प्रस्तुत करने और आरोपी को राहत दिलाने के नाम पर करीब 50 हजार रुपये की मांग की गई। आरोप है कि यह राशि दो किश्तों में मांगी गई—पहले 30 हजार और फिर 20 हजार रुपये। इतना ही नहीं, कथित रूप से 17 स्थानों पर हस्ताक्षर कराने के एवज में शराब की मांग भी किए जाने की बात सामने आई है। पत्रकार ने अपने आवेदन में यह भी उल्लेख किया है कि संबंधित उप-निरीक्षक के साथ शिवरीनारायण टीआई का भी समर्थन बताया गया है, जिससे मामला और गंभीर हो जाता है। शिकायतकर्ता का कहना है कि उन्होंने कई बार पैसे देने से इनकार किया, बावजूद इसके लगातार दबाव बनाया गया।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech
img 20260422 wa00734482205713435582582 Console Corptech

आवेदन में यह भी दावा किया गया है कि पूरी घटना के वीडियो एवं रिकॉर्डिंग साक्ष्य उनके पास मौजूद हैं, जिन्हें आवश्यकता पड़ने पर प्रस्तुत किया जा सकता है। इस पूरे घटनाक्रम से वे मानसिक रूप से परेशान हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं। पत्रकार अमित खुंटे ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि आम जनता का विश्वास पुलिस व्यवस्था पर बना रहे। यह मामला सामने आने के बाद जिले में पुलिस की कार्यशैली और पारदर्शिता को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब सभी की नजर प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी है कि इस गंभीर आरोप पर क्या कदम उठाए जाते हैं।

इस पूरे मामले में राहौद चौकी प्रभारी रामप्रसाद बघेल का कहना है कि पैसे लेनदेन का आरोप पूरी तरह निराधार है। एक अन्य मामले में विवेचना की जा रही थी। उसी में व्यस्तता थी। पीछे से वीडियो बनाया गया है, जिसमें लेनदेन जैसी कोई बात नहीं है। बहरहाल जांच में दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा

Related Articles

प्रातिक्रिया दे