



जांजगीर-चांपा। जिले के मुलमुला थाना पुलिस ने शादी के चुलमाटी कार्यक्रम के दौरान हुए गंभीर विवाद पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त फरसा और डंडे भी बरामद किए गए हैं। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।


पुलिस के अनुसार थाना मुलमुला क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जेवरा में 26 अप्रैल की रात आयोजित शादी समारोह के चुलमाटी कार्यक्रम के दौरान विवाद हुआ। प्रार्थी महेश कश्यप ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि रात करीब 11:10 बजे नेतराम कश्यप के घर के पास पहुंचने पर कुछ लोगों ने अपमानजनक बातें करते हुए विवाद शुरू किया। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए डंडे और फरसा से जानलेवा हमला किया, जिससे प्रार्थी को गंभीर चोटें आईं।मामले में थाना मुलमुला में अपराध क्रमांक 139/26 के तहत धारा 191(2), 191(3), 296, 115(2) व 109 बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।


गिरफ्तार आरोपी:
रामकुमार कश्यप (38 वर्ष)
राजकुमार कश्यप (39 वर्ष)
प्रेमलाल कश्यप (29 वर्ष)
अरुण कुमार कश्यप (27 वर्ष)
लाला उर्फ मेघनाथ कश्यप (26 वर्ष)
सभी निवासी ग्राम जेवरा, थाना मुलमुला, जिला जांजगीर-चांपा।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक पारस पटेल सहित पुलिस स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।








