Uncategorized

डिब्बा और जरीकेन में पेट्रोल-डीजल पर पूरी तरह रोक,केवल वाहनों में ही किया जाएगा पेट्रोल-डीजल का विक्रय – कलेक्टर…

img 20260515 wa00053375380279187858453 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। जिले में पेट्रोल-डीजल की अवैध बिक्री और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर द्वारा सख्त आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के तहत जिले में संचालित सभी पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देशित किया गया है कि पेट्रोल एवं डीजल की बिक्री डिब्बा, जरीकेन, बोतल अथवा किसी भी अन्य पात्र में नहीं कीाएगी
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि पेट्रोल और डीजल का विक्रय केवल संबंधित वाहनों में ही किया जाए। किसी विशेष या आपात परिस्थिति में यदि ईंधन उपलब्ध कराना आवश्यक हो, तो वह भी सक्षम प्राधिकारी के निर्देशों के अनुसार ही किया जाएगा
कलेक्टर ने निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं। आदेश का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित पेट्रोल पंप संचालक के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech
img 20260515 wa01161808105183380692270 Console Corptech

इस आदेश की प्रतिलिपि राज्य स्तरीय नोडल अधिकारी, सेल्स ऑफिसर/एरिया मैनेजर (रिटेल), अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), सहायक खाद्य अधिकारी, खाद्य निरीक्षक तथा जिले के समस्त पेट्रोल पंप संचालकों को सूचना एवं पालनार्थ भेजी गई है।

shrinathji Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे