Uncategorized

पुलिस की तत्परता से टली बड़ी आगजनी, दुकान में फंसे 14 लोगों को सुरक्षित बचाया …

img 20260820 wa0003373117851176749879 1 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। अकलतरा पुलिस की सक्रियता और तत्परता से देर रात एक बड़ी आगजनी की घटना में जनहानि होने से बच गई। रात करीब 2:30 बजे अंबेडकर चौक स्थित सिसोदिया कॉम्प्लेक्स के पास एक कपड़ा दुकान में अचानक आग लग गई। गश्त पर निकली पुलिस टीम ने समय रहते दुकान से धुआं और आग की लपटें निकलते देखीं और तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। पुलिस ने प्रथम तल पर रह रहे 5 परिवारों के 14 सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
जानकारी के अनुसार थाना अकलतरा का गश्ती दल रात करीब 2:30 बजे अंबेडकर चौक क्षेत्र में पहुंचा। इसी दौरान नीरज कलेक्शंस नामक कपड़ा दुकान से तेज धुआं और आग की लपटें निकलती दिखाई दीं। पुलिस ने तत्काल आसपास के लोगों को घटना की सूचना दी। दुकान के प्रथम तल पर परिवारों के रहने की जानकारी मिलने के बाद पुलिसकर्मियों ने बिना समय गंवाए बचाव कार्य शुरू किया।

सीढ़ियों में आग के बीच पुलिस ने किया रेस्क्यूदुकान के प्रथम तल से नीचे आने वाली सीढ़ियों में आग की तेज लपटें होने के कारण अंदर फंसे लोगों के लिए बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। पुलिस ने विद्युत विभाग से समन्वय कर सीढ़ी की व्यवस्था कराई और उसके माध्यम से प्रथम तल पर फंसे लोगों को एक-एक कर सुरक्षित नीचे उतारारेस्क्यू किए गए 14 लोगों में 4 बच्चे, 4 महिलाएं और 2 पुरुष सहित अन्य सदस्य शामिल थे। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के कारण सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबूआग पर नियंत्रण पाने के लिए तत्काल होमगार्ड जांजगीर और जे.एस.डब्ल्यू. प्लांट की फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। दमकल वाहनों और पुलिस टीम ने करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया।
पुलिस की तत्परता से आग को आसपास की दुकानों तक फैलने से भी रोक लिया गया। समय रहते लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिए जाने से बड़ी जनहानि की आशंका टल गई।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंकाआग नीरज कलेक्शंस क्लॉथ शॉप में लगी थी। दुकान संचालक परितोष चक्रधारी (26 वर्ष), निवासी अंधियारी पाठ, अकलतरा बताए गए हैं। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण संभावित शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
अकलतरा पुलिस की सजगता, त्वरित कार्रवाई और मानवीय संवेदनशीलता से एक बड़ी दुर्घटना टल गई। रेस्क्यू किए गए परिवारों और क्षेत्रवासियों ने पुलिस की तत्परता के लिए आभार व्यक्त किया।
पूरी कार्रवाई में निरीक्षक जय कुमार साहू, थाना प्रभारी अकलतरा, आरक्षक शैलेन्द्र राठौर एवं थाना अकलतरा के पुलिस स्टाफ के साथ होमगार्ड जांजगीर और जे.एस.डब्ल्यू. प्लांट फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles