Uncategorized

महिला से अनाचार का आरोपी गिरफ्तार, आरोपी जेल दाखिल …

img 20260523 wa0049281294099299057570165041 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। उधारी का पैसा वापस लेने के बहाने महिला को अकेले बुलाकर उसके साथ जबरन अनाचार करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को महिला थाना जांजगीर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी गोवर्धन लाल शर्मा (45 वर्ष), निवासी चांपा, थाना चांपा, जिला जांजगीर-चांपा के विरुद्ध पीड़िता की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2), 351(3) के तहत मामला दर्ज किया गया था।

उधारी के बहाने बुलाकर किया दुष्कर्म
पीड़िता ने महिला थाना जांजगीर में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उसने आवश्यकता पड़ने पर आरोपी से उधार लिया था। आरोपी ने पैसे वापस लेने के नाम पर उसे बुलाया और मौके का फायदा उठाते हुए जबरन अनाचार किया। घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई।

एसपी के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय  के निर्देशन में महिला थाना जांजगीर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान जुर्म स्वीकार किए जाने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
इस कार्रवाई में DSP अजाक श्रीमती सतरूपा तारम, महिला थाना प्रभारी सीलमनी टोप्पो, मप्रआर एनुका तिर्की, आरक्षक गणेश्वर दिवाकर, डाकेश्वर राय, मआर शीला भारद्वाज सहित महिला थाना जांजगीर स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles